Site icon desh 24×7

अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

 

मौदहा। नेशनल हाईवे पर क्षेत्र के नरायच गांव में शौच क्रिया के लिए गए युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ आने पर घायल हो गया। लहूलुहान हालात में उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत तबीयत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

नेशनल हाईवे किनारे स्थित नरायच गांव निवासी जगदीश पुत्र सिपहिया शौच क्रिया के लिए घर से निकला था। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग में अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव वालों ने उसे कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के उपरांत हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

Exit mobile version