Site icon desh 24×7

प्रमोद के अलावा सरकारी अमले तक को बलिदानी को श्रद्धांजलि देने की नहीं आयी सुध

प्रमोद के अलावा सरकारी अमले तक को बलिदानी को श्रद्धांजलि देने की नहीं आयी सुध

लालगंज, प्रतापगढ़। सांगीपुर के पूरे नरायनदास में गांव के लोगों में बलिदानी राजकुमार पाल को श्रद्धांजलि देने सरकारी अमले का न पहुंचना शुक्रवार को शव के अंतिम संस्कार के लिए जाते समय पीड़ाजनक दिखा। बलिदानी को पुष्पांजलि देने राजनेताओं में भी केवल राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ही पहुंचे। इसके अलावा अन्य किसी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को बलिदानी राजकुमार पाल को श्रद्धांजलि देने की फुर्सत नही मिल सकी। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के पहुंचने पर बलिदानी के परिवार को फफक फफक कर रोते बिलखते देखा गया। प्रमोद तिवारी ने दुखी परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा भी दिलाया।

Exit mobile version