Site icon desh 24×7

सत्ता परिवर्तन पश्चात भाजपा राज में विद्युत् सेवा रामभरोसे

विद्युत विभाग से लोग हलाकान विभाग की कमान अब रामभरोसे

1.मेंटेनेंस के नाम पर दिन दिन भर कटौती
2.विद्युत विभाग की मनमानी से लोग परेशान
3.अचानक हाई वोल्टेज आने से घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को क्षति ।
4.रात में मनमाने कटौती से लोगों में आक्रोश ।
5.सरसींवा विद्युत विभाग के खिलाफ कभी भी मोर्चा
खोल सकती है जनता |

सरसींवा । इन दिनों पेंड्रावन,सरसींवा सहित पूरे क्षेत्र में विद्युत की बार बार कटौती से लोग परेशान चल रहे है । आलम यह है कि विभाग की सुध लेने वाला कोई जन प्रतिनिधि नही । वहीं किसी प्रकार के विद्युत आपूर्ति के अनियमितता को लेकर किसी भी प्रकार की पहल न होने से इनदिनों विद्युत विभाग की मनमानी सर चढ़कर बोल रही है । रात-रात भर विद्युत कटौती से अब लोग हलाकान हो चुके है । विद्युत की लचर व्यवस्था से लोग परेशान होकर अब विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है । विगत कुछ दिनों से रात रात भर विद्युत की आंख मिचौली से लोग परेशान चल रहे थे जहाँ आज 23 मई को प्री मानसून मेंटेनेंस के नाम पर सरसींवा अंचल में विद्युत आपूर्ति ठप रहने से इस उमस भरी गर्मी से लोग हलाकान होगये । जहा गर्मी के चलते स्वास्थ्यगत समस्या उल्टी दस्त से भी लोग हॉस्पिटल के चक्कर काटते परेशान है । जहा 23 मई को दिन भर कटौती के बाद जब विद्युत आपूर्ति शुरू की गई तो आपूर्ति शुरू होने के कुछ घण्टो बाद सरसींवा मेन बस्ती में अचानक हाईवोल्टेज की समस्या उतपन्न होने से सैकड़ो घरों के विद्युत उपकरणों को क्षति पहुँची है । जहाँ सरसींवा में लचर और लापरवाह विद्युत सेवा को लेकर जन आक्रोश व्याप्त है । लोगों का कहना है कि सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा राज में क्षेत्र में विद्युत सेवा की दुर्गति हो चुकी है ।विद्युत विभाग की मनमानी देख कर लगता है कि विभाग की ऐसी स्थिति हो गई है कि लगता है विभाग की कमान अब रामभरोसे चल रही है । विभाग की लचर व्यवस्था की सुध लेने वाला क्षेत्र का कोई भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि अब नही है । तो इस लिए यदि विद्युत विभाग द्वारा ऐसे ही अनियमितता चलती रही तो लोगों को ही आगे आकर उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा ।

Exit mobile version