Site icon desh 24×7

टुंडी में प्रचार के अंतिम दिन झामुमो ने बाईक रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन। टुंडी/धनबाद। दीपक पाण्डेय की रिपोर्ट।

टुंडी में प्रचार के अंतिम दिन झामुमो ने बाईक रैली टुंडी में झामुमो ने आज अंतिम दिन प्रचार के दौरान बाईक रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन जिसमें विभिन्न पंचायत अध्यक्षों की‌ देखरेख में जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्राप्त समाचार के अनुसार गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में आगामी 25 मई को मतदान होना है। आज़ अंतिम दिन होने के कारण टुंडी मंडल झामुमो ने पूरे तामझाम के साथ बाईक रैली निकाली जिसमें अपार भीड़ उमड़ पड़ा। रैली का नेतृत्व धनबाद झामुमो के वरिष्ठ नेता रतिलाल टुडू कर रहे थे। हजारों की संख्या में युवाओं ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो का चुनाव चिह्न तीर धनुष छाप जिसका क्रम संख्या तीन है में बटन दबाने की अपील करते हुए जोरदार नारा लगा रहे थे। सभी झामुमो कार्यकर्ता टुंडी के सुदूरवर्ती क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए मथुरा बाबू के पक्ष में मतदान कर सांसद बनाकर दिल्ली भेजने की अपील कर रहे हैं। मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता अजीमुद्दीन अंसारी , बाबा मनीर मस्तान, अब्दुल रशीद अंसारी, ज़लील अंसारी, इस्लाम अनवर, बसंत नारायण तिवारी, हीरालाल हेब्रंम,अकरम हुसैन, इम्तियाज हुसैन कांग्रेस के रजाउंदीन अंसारी, फूलचंद किस्कू, संतूलाल किस्कू, बबलू रजवार,लोलिन बास्की, बासुदेव मंडल, समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version