Site icon desh 24×7

मीटर रीडिंग बिल का झंझट अब होगा खत्म।

महावितरण कं•नागपुर द्वारा उपभोक्ताओ के घरो मे पुराने मीटर बदलकर नये स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने का काम शूरू कर दिया गया है। स्मार्ट मीटर के लगने से हर महिने रीडिंग लेने बिल तैयार करने ग्राहको तक पहुचाने का काम अब लगभग समाप्त हो जायेगा। गलत रीडिंग,गलत बिल आना सुधरवाने का चक्कर काटने आदि का झंझट नही रहेगा। स्मार्ट मीटर का बिल कं•की बेबसाइट पर तथा मोबाईल एप्प पर भी उपलब्ध रहेगा। आवश्यकता होने पर बिल की कॉपी प्रिन्ट आउट निकलवाने की सुविधा रहेगी। कं•द्वारा मीटर लगाने का कोई शुल्क नही लगेगा। मीटर के खराब या बंद हो जाने पर बिना किसी शुल्क के नया मीटर बदलेगा। उपभोक्ता आवश्यकतानुसार रिचार्ज कर बिजली उपयोग कर सकेगे। घर बैठै आनलाईन रिचार्ज कर सकेगे।रिचार्ज खत्म होने पर रात 10बजे से सुबह 6 बजे तक विद्युत सप्लाई चालू रहेगी। नया मीटर लगाने का शुभारंभ संतरानगरी वा वर्धा से हो गया है। सार्वजनिक अवकाश के दिन भी बिजली आपूर्ति जारी रहेगी

Exit mobile version