Site icon desh 24×7

भट्ठा मालिक की तहरीर पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुक़दमा

जलालपुर अंबेडकर नगर। भट्ठा मालिक की तहरीर पर दूसरे भट्ठा मालिक व मजदूरों की विरुद्ध धोखाधड़ी गाली गलौज व धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। जलालपुर कोतवाली के मलूकपुर बड़ागांव में ईट भट्ठा संचालक हरिराम यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि प्रार्थी के ईट भट्टे पर झारखंड राज्य के गुमला जनपद के थाना गुमला के गांव टोटो निवासिनी ठेकेदार गीता को 1,65000 तथा 45000 रुपए नगद मजदूर लाने के लिए दिया था कुछ दिन गीता हमारे यहां काम कर रही थी किंतु वह जलालपुर थाना क्षेत्र के भस्मा गांव निवासी त्रिलोकी यादव के सुरहुरपुर स्थित भट्टे पर काम करने चली गई जब प्रार्थी ने अपना बचा हुआ पचासी हजार रुपया मांगा तो भट्ठा मालिक त्रिलोकी यादव ठेकेदार गीता और चरखू पुत्र पिता अज्ञात तथा वर्तमान पता ईट भट्ठा विंध्याचल सिंह दुल्हूपुर तथा भट्ठा मालिक त्रिलोकी यादव रुपया मांगने पर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दिए पुलिस ने भट्ठा मालिक की तहरीर पर झारखंड की गीता दुल्हूपुर भट्ठा पर काम करने वाले चरखू और जलालपुर कोतवाली के भस्मा गांव निवासी भट्ठा मालिक त्रिलोकी यादव की विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version