Site icon desh 24×7

नीमच अभिभाषक संघ को मिली सफलता | पढ़े पूरी खबर..

नीमच | शहर को विगत दिनों नवीन न्यायालय की सौगत मिली लेकिन उक्त नवीन परिसर में अभिभाषकों के बैठने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी। उक्त नवीन परिसर का लगभग 80% काम होने के पश्चात अभिभाषक संघ के अध्यक्ष के रूप में भारी बहुमत से मनीष जोशी निर्वाचित हो कर उनके द्वारा पुराने जीत के रिकॉर्ड तोड़े मनीष जोशी के द्वारा चुनाव के दौरान सदस्यों को यह आश्वस्त किया गया था कि वे नवीन न्यायालय परिसर में अभिभाषक संघ के सदस्यों के बैठने की समुचित व्यवस्था करा कर देंगेंओर इसके लिये वें सचिव लक्ष्मणसिंह भाती के साथ लगातार प्रयास करते रहे और आज दिनांक को चीफ जस्टिस मप्र के द्वारा चैम्बर बनाने हेतु ज़मीन अलाट का पत्र जारी किया गया पत्र प्राप्त होते ही संघ में ख़ुशी की लहर दौड़ गईं समस्त अभिभाषकों के द्वारा अध्यक्ष मनीष जोशी व सचिव का भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पार अध्यक्ष मनीष जोशी द्वारा प्रधान ज़िला एव सत्र न्यायाधीश शुशान्त हुड्डार व चीफ जस्टिस रवि जी मलमठ का आभार व्यक्त किया गया

 

Exit mobile version