Site icon desh 24×7

बड़ा गांव किनारे पड़े मिले 3 बंदरों के शव, मारने के बाद शव बोरी में भरकर फेंकने की आशंका, ग्रामीणों में आक्रोश

रिपोर्ट अंकुल कुमार

हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के बडागांव किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में तीन बंदरों के शव पड़े मिले हैं, जिसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कोई बंदरों की हत्या कर शव फेक गया है। जिससे उन लोगों में आक्रोश व्याप्त है।�

जानकारी के अनुसार पचदेवरा थाना क्षेत्र के बडा गांव निवासी रामू व अन्य ग्रामीणों ने गांव किनारे मंगलवार दोपहर को तीन बंदरों के शव पड़े देखे। बंदरों के शव के पास एक खाली बोरी भी पड़ी थी, जिसके चलते ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि किसी ने बंदरों की हत्या कर बोरी में शव भरकर यहां फेके हैं। मंगलवार के दिन बंदरों के शव मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बंदरों की मौत कैसे हुई, इसको लेकर ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग और पुलिस जांच कर खुलासा करे। जिससे अपराध करने वालो को दंड मिले और फिर कभी कोई ऐसा गलत कार्य करने की हिम्मत न जुटा सके।�

Exit mobile version