Site icon desh 24×7

प्रमोद ने अर्पित की राजीव गांधी को पुष्पांजलि

प्रमोद ने अर्पित की राजीव गांधी को पुष्पांजलि

नगर में पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी

प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मंगलवार को नगर के दौरे में दिवंगत प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इण्डिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी एवं पूर्व एमएलसी डॉ. एसपी सिंह पटेल के साथ राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की मजबूती के लिए राजीव गांधी का बलिदान सदैव इतिहास के पन्ने पर अमर रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. श्यामकिशोर शुक्ल व संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने किया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुकुन्द तिवारी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का संयोजन शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अली ने किया। इस मौके पर डॉ. बीके सिंह, वेदान्त तिवारी, प्रेमशंकर द्विवेदी, महेन्द्र शुक्ला, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, फिरोज खान, डा. प्रशान्तदेव शुक्ल आदि रहे।

Exit mobile version