Site icon desh 24×7

पोखरे में डूबने से दो बच्चियों की मौत

आजमगढ़ जनपद के नगर पंचायत जहानागंज बाजार क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार को पोखरे में दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई । बता दें कि रामपुर स्थित ईट भट्टे पर काम कर रहे बनवासी रोज की भांति मंगलवार को भी काम कर रहे थे। इस दौरान भट्टे से कुछ ही दूरी पर स्थित पोखरे में नहाने गई अनीता बनवासी 12 वर्ष पुत्री दिनेश बनवासी कोटिला थाना रानी की सराय तथा कुसुम बनवासी 13 वर्ष पुत्री तेजू वनवासी परशुरामपुर थाना महाराजगंज पोखरे में नहाते समय  अचानक डूबने लगी। साथ में कुछ बच्चे और नहाने गए हुए थे। दोनों बालिकाओं को डूबते देखकर शोर मचाया। जब तक लोग पहुंच कर देखते तब तक दोनों डूब चुकी थी। किसी तरह से शव निकाल कर के बाहर लाया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजवा दी।

Exit mobile version