Site icon desh 24×7

कांठ के डीएसएम इंटर कॉलेज से दो लाख तीस हजार की नकदी चोरी

कांठ के इसी कॉलेज में हुई रुपये चोरी की वारदात
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। जनपद मुरादाबाद के कस्बा कांठ में ​स्थित डीएसएम इंटर कॉलेज में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। यहां से चोर कार्यालय की दीवार में नकब लगाकर अलमारी में रखे दो लाख तीस हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। सोमवार की सुबह डीएसएम इंटर कॉलेज का स्टाफ और ​शिक्षक जब कॉलेज में पहुंचे तो यहां कार्यालय की दीवार में लगा नकब देखकर दंग रह गए। उन्होंने देखा तो कॉलेज के बाबू संजीव कुमार की अलमारी टूटी पड़ी थी और उसमें रखे छात्र छात्राओं की फीस के रुपये गायब थे। स्टाफ ने इस बारे में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी और प्रबंधक कुंवर सुरेंद्र सिंह को बताया तो वह भी कुछ देर बाद कॉलेज पहुंच गए। चोरी की जानकारी कांठ थाना पुलिस को दी गई। जिस पर एएसपी आईपीएस ऋषभ रूणवाल, पुलिस क्षेत्रा​धिकारी कांठ कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी यशवीर सिंह, एसएसआई सुभाष धनकड़ आदि मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल व पूछताछ की। प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कांठ थाना पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया गया है कि कॉलेज से चोरी हुई नकदी लगभग दो लाख तीस हजार रुपये के करीब थी।
— कॉलेज पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने भी जुटाए साक्ष्य
डीएसएम इंटर कॉलेज कांठ जनपद मुरादाबाद में हुई लगभग दो लाख तीस हजार रुपये की चोरी के मामले में पुलिस के द्वारा बुलाई गई फोरेंसिक टीम ने भी कॉलेज पहुंचकर जांच करते हुए साक्ष्यों को जुटाया है। इस मामले में उच्चा​धिकारियों के निर्देश पर चोरी का खुलासा करने के लिए टीम गठित कर जांच की जा रही है।
Exit mobile version