Site icon desh 24×7

शिमला मै स्वीप जागरूकता अभियान

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिला निर्वाचन विभाग, शिमला द्वारा चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत 62-कसुम्पटी लोकसभा के क्षेत्र मे दिनांक 20 मई 2024 को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे रा.व.मा.पा. मूल कोठी, रा.उ.पा. घरैच, मतदान केंद्र मकडोल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी के अध्यापकों, बच्चों व स्थानीय व्यापारीयों तथा जनता को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी । 2024 के लोकसभा चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए उपस्थित जनसमूह को मतदान करके भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जागरूक किया। टीम ने आसपास रहने वाले लोगों को मतदान के दिन 1 जुन 2024 को अवश्य मतदान केंद्र में जाकर मतदान करने का निवेदन किया। कार्यक्रम मे नोडल अधिकारीयों ने एकत्रित अध्यापको और स्थानीय जनता को मतदान से संबंधित शपथ भी दिलवाई। स्वीप टीम ने जनसमूह को मतदान जागरूकता के लिए चित्रकार स्लोगन राइटिंग इत्यादि कार्यक्रम की जानकारी दी। आज स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मे मतदाता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस अभियान मे नोडल अधिकारियों के अलावा मास्टर ट्रेनर चन्दर कांत और बूथ लेवल अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version