Site icon desh 24×7

शान्तिपूर्ण मतदान के लिए रूरल बार अध्यक्ष ने जिला प्रशासन को सराहा

शान्तिपूर्ण मतदान के लिए रूरल बार अध्यक्ष ने जिला प्रशासन को सराहा

कुण्डा-प्रतापगढ़। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने पांचवे चरण के चुनाव में प्रतापगढ़ जिले के कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के कुण्डा, बाबागंज विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव को लेकर जिला प्रशासन के अथक परिश्रम एवं कर्तव्य निर्वहन की सराहना की है। उन्होंने अधिवक्ताओं की ओर से जिले के डीएम संजीव रंजन तथा एसपी सतपाल अंतिल के द्वारा पांचवे चरण में जिले में चुनाव को लेकर निभाई गयी पारदर्शी एवं कारगर भूमिका को निर्वाचन प्रक्रिया के लिए आदर्श नजीर भी ठहराया। वहीं उन्होंने मतदान में कुण्डा तथा बाबागंज क्षेत्र के अधिवक्ताओं की भी मतदाता जागरूकता को लेकर निभाई गयी भूमिका को लोकतंत्र की मजबूती में सार्थक योगदान करार दिया है।

Exit mobile version