Site icon desh 24×7

श्री बंशीधर नगरः चेचरिया के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर दो किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार रात की है

श्री बंशीधर नगरः चेचरिया के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर दो किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार रात की है।

मृतकों में शहर निवासी मंजूर खलीफा के पुत्र लकी खलीफा और सुडू साईं का पुत्र मुबारक साईं का नाम शामिल है। घटना के बाद माहौल गमगीन हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनो बच्चे एक शादी समारोह में भाग लेने चेचरिया के समीप रेलवे ट्रैक के बगल स्थित अमीन खान के घर गए थे। शादी में शामिल होने के बाद वो दोनों लड़के रेलवे ट्रैक पर पब्जी ऑनलाइन गेम खेलने लगे। उसी दौरान पोल संख्या 9/11 के समीप बैठे युवक पर हटिया दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के चपेट में आ गए जिससे घटनास्थल पर ही दोनो की मौत हो गई

 

घटना की सूचना मिलने पर बड़ी परिजनों के अलावे बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पहुंचे। पंचनामा के बाद दोनो मृतकों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

Exit mobile version