Site icon desh 24×7

Kaushambi Loksabha Election : मंडी समिति से 1277 पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंचीं, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

कौशाम्बी लोकसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए रविवार को नवीन मंडी ओसा से जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र की 1277 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जो देर शाम तक अपने-अपने बूथों पर पहुंच गईं। कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में सोमवार की सुबह 7 बजे से मतदान होना है। इसके लिए रविवार को रविवार की सुबह सात बजे से ही कर्मचारी नवीन मंडी ओसा में एकत्र होने लगे थे।मंडी समिति से सुबह 10 बजे पहली पोलिंग पार्टी बूथ के लिए रवाना हुई। शाम पांच बजे तक यह सिलसिला चलता रहा। सुबह सात बजे से ही अधिकारी मंडी स्थल पर पहुंए गए थे। अधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए आ रही दिक्कतों को दूर कराया। डीएम राजेश कुमार राय ने बताया कि 1277 पोलिंग पार्टी जिले में मतदान करने के लिए रवाना हुईं थीं, जो देर शाम तक अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंच गई हैं।
कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से तीन विधानसभा कौशाम्बी और दो प्रतापगढ़ जिले की हैं। कौशाम्बी जिले की मंझनपुर, सिराथू और चायल विधानसभा के 1277 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियांनवीन मंडी ओसा से रवाना हुईं।

Exit mobile version