Site icon desh 24×7

कांस्टेबल की पढ़ी-लिखी बेटी से घर में घुसकर पुलिस इंस्पेक्टर ने की छेड़छाड़


समीर वानखेड़े चंद्रपुर महाराष्ट्र:
एक पुलिस कांस्टेबल की पढ़ी-लिखी बेटी को एक सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने जाल में फंसा कर उसके घर में घुस आया और उससे छेड़छाड़ की। इस संबंध में नागपुर के नंदनवन पुलिस स्टेशन में पी आई धनंजय सायरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
अकोला के खदान पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर धनंजय सायरे पर यूपीएससी की तैयारी कर रही 22 साल की एक लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. इस मामले से अकोला पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, नागपुर के नंदनवन इलाके में रहने वाली 22 साल की लड़की के पिता भी पुलिस विभाग में हैं. उसके पिता की दोस्ती धनंजय से थी. इसलिए धनंजय हमेशा घर आता-जाता रहता था। युवती यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी
इसी बीच धनंजय सायरे ने इसी जान-पहचान के जरिए लड़की से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की, पिछले कुछ दिनों से धनंजय ने लड़की को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया. धनंजय ने लड़की को कई बार फोन किया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इससे गुस्साए धनंजय ने शनिवार शाम को नागपुर आकर लड़की का मोबाइल फोन ट्रेस किया और उसके जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसके निवास स्थान तक पहुंच गए। वह शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर उस पर दबाव बनाने लगा। जब उसने इनकार कर दिया तो उसने उसका यौन उत्पीड़न किया।
इसके बाद युवती थाने पहुंची और नंदनवन पुलिस में धनंजय सायरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. लड़की की शिकायत के आधार पर नंदनवन पुलिस ने धनंजय सायरे के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है. नंदनवन पुलिस फिलहाल इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Exit mobile version