Site icon desh 24×7

अघोषित बिजली कटौती से शहर व ग्रामीण इलाकों में सभी परेशान

अघोषित बिजली कटौती से शहर व ग्रामीण इलाकों में सभी परेशान

रिपोर्टर मोहन लाल

निम्बाहैडा़। शहर समीपवर्ती क्षेत्र व गांवों में अघोषित बिजली कटौती से सब परेशान पिछले एक माह से भीषण गर्मी अपने तैवर दिखा रहीं हैं वहीं दूसरी ओर रोजाना दो से चार घंटे बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं तथा एक ओर बिजली विभाग का अलग ही बहाना है कि हीं फाल्ट के नाम पर कटोंती तो कभी फिटर हिटिंग ईशु बता कर तो आम दिनों में जो मेंटनेंस के नाम पर कटोंती की जाती है उस समय फिर क्या काम किया जाता है हालांकि सच्चाई राम भरोसे ही हैं। वहीं बिजली की मुख्य खपत वर्तमान में कम हो रही है, खेतों पर लाईट उपयोग वर्तमान समय में बहुत ही कम लोग फसल पिलाई में ले रहे हैं दुसरी ओर बड़ें उधोगों में पहले के मुकाबले हाल के समय में लोगों ने सोलर एनर्जी से अपनी आपूर्ति कर रहे हैं तो खपत कम हुई या बड़ी यह समझ से परे है अब सवाल यह कि विधुत विभाग द्वारा इस प्रकार अघोषित कटौती क्यों कि जा रही है और यह कटौती कब तक आखिर जारी रहेगीं। साथ ही लाईट बन्द कि शिकायत करने पर भी कार्मिकों द्वारा कोई भी राहत नहीं दी जा रही है। लोगों में मच्छरों को काटने से बिमार होने का खतरा बढ़ता जा रहा है वहीं लोग ना चाहते हुए भी रोड़ पर खुली नालियों के पास गर्मी से बचने के लिए बाहर खुले में सौने को मजबुर हो रहें हैं तथा सभी जगह बच्चे बुजुर्ग सभी परेशान हो रहे हैं।

वहीं देखा गया है कि लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों व शहरी क्षेत्र के आसपास के लोगों में भारी रोष है।

आखिर कब तक दे पायेगा अजमेर विद्युत वितरण निगम आम उपभोक्ताओं को राहत यह आगामी समय में स्पष्ट हो पायेगा।

Exit mobile version