Site icon desh 24×7

खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग

(जावेद खान ब्यूरो पन्ना) :-  गुनौर थाना क्षेत्र के पूरेना गांव में रविवार दोपहर घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि पुरे घर को अपने चपेट में ले लिया मिली जानकारी के अनुसार पूरेना निवासी अशोक चौधरी के घर में खाना बन रहा था . इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गयी. हालांकि इस अगलगी की घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. घर में आग लगने पर ग्रामीणों ने आग बुझाने में काफी मशक्कत की. आग की लपटें तेज होने के कारण अग्निशमन एवं गुनौर 100 को सूचना दी गयी. घटना के कुछ देर बाद ककऱहटी अग्निशमन दल मौके पर पहुंचकर कर्मी रजा मोहम्मद एवं उनका साथी डाल 100 चालक पुरुषोत्तम लखेरा , आरक्षक 507 वीरन यादव आदि ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया. गृहस्वामी के मुताबिक अगलगी की घटना से घर गृहस्ती का सामान जलकर राख हो गया।

Exit mobile version