Site icon desh 24×7

योग से कई बिमारियों का समाधान संभव – खेदड़

जयपुर ग्रामीण

    ढोढसर स्थित साहिल निजी आई टी आई में रविवार को एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं , बच्चों व युवाओं ने हिस्सा लिया।

  योग शिविर का आयोजन एस के योगा कॉलेज चौमूं के द्वारा किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता हनूतपुरा सरपंच प्रतिनिधि व शोध एनजीओ के प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश खेदड़ ने की।

   योगाचार्य राजेंद्र देवन्दा ने विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया और योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी।

   खेदड़ ने बताया कि नियमित योगाभ्यास करने से शरीर स्वस्थ रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। किशोर सैनी , भागचंद बराला, मोहनलाल यादव, महेंद्र खेदड़, संगीता चौधरी , महेंद्र कुमावत, ममता चौधरी सहित कई अन्य लोगों ने भाग लिया।

Exit mobile version