
जिसमें कार्यकर्ताओ और समर्थको का दल अलग अलग जगहों पर नुक्कड सभा के माध्यम से वोट अपनें प्रत्याशी और पार्टी के पक्ष में देने की अपील कर रहें हैं।
इसी क्रम में फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के बिहार सीमावर्ती दुदही ब्लॉक के ग्राम तिलका पट्टी में हरेंद्र यादव की अगुवाई में ग्रामीणों ने शनिवार के दिन देवरिया से गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए हाथ के पंजा पर वोट की अपील करते हुए अपनी पार्टी की घोषणा पत्र के अनुसार गठबंधन की नीतियों को लोगों के बीच बताने का कार्य किया।
इस अवसर पर पूर्व समाजवादी जिला अध्यक्ष कुशीनगर मोहम्मद इलियास अंसारी सहित तिलका पट्टी गांव के समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
