Site icon desh 24×7

नींव की खुदाई करते समय मारपीट

हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली कस्बे के पंडित दीनदयाल नगर वार्ड निवासी सुरेश चंद गाँधी पुत्र दूधनाथ गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर मे कहा है कि मेरे चाचा रामदुलारे गुप्ता अपनी निजी जमीन मे मकान के निर्माण हेतु नीव की खुदाई करवा रहे थे, इसी दौरान वार्ड निवासी उदय भान यादव, प्रद्युम्न यादव, सत्येंद्र यादव, चंद्रभान यादव व अन्य ने मेरे चाचा के लडके सोनू को मारने पीटने लगे इसी दौरान मेरी पत्नी ममता देवी बीच बचाव करने पहुंची तो उन लोगों ने उसे भी मारा पीटा गया। ये लोग अक्सर किसी भी बात पे अक्सर मार पीट करने व बवाल करने पर उतारू हो जाते हैं। शिकायत कर्ता ने उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

Exit mobile version