बेतिया:- बिहार:- से संपादक अहमद राजा खान कि रिपोर्ट
सभी मतदाता अपने महत्व को समझें और 25 मई को अपने अपने बूथों पर जाकर अवश्य करें मतदान : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।
मतदाताओं को जागरूक करने हेतु रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो समाहरणालय परिसर से प्रारंभ हुआ जो मुहर्रम चौक, जनता सिनेमा चौक, रेडक्रॉस चौक, पावर हाउस होते हुए स्थानीय प्रेक्षागृह जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान स्टेट स्वीप आईकॉन सुश्री मैथिली ठाकुर ने अपने अनोखे अंदाज में जिले के मतदाताओं को 25 मई को मतदान करने हेतु जागरूक किया। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि अपने-अपने मत का प्रयोग अवश्य करेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप गतिविधि के तहत विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का मत एक समान है। सभी मतदाता अपने महत्व को समझें और 25 मई को अपने अपने बूथों पर जाकर अवश्य मतदान करें।
तत्पश्चात सुश्री मैथिली ठाकुर द्वारा मतदान आधारित सुमधुर गीत “अपने अधिकारों का सम्मान करें-चलो मतदान करें” की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। पुनः “दिल दिया है जान भी देंगे, ए वतन तेरे लिए”, “जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया”, रामजी से पूछे जनकपुर की नारी”, की प्रस्तुति पर भी दर्शकों में खूब लुत्फ उठाया। इसके साथ ही सुश्री मैथिली ठाकुर ने अन्य गीत-संगीत के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान सुश्री मैथिली ठाकुर के द्वारा उपस्थित मतदाताओं से अपने मतदान के कर्तव्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), श्री रामानुज प्रसाद सिंह, नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, श्री कमलाकांत त्रिवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री रजनीकांत प्रवीण, उप निर्वाचन पदाधिकारी, श्री लालबहादुर राय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, श्री अनंत कुमार, डीपीएम जीविका, श्री आर के निखिल, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
#ElectionCommissionofIndia
#मतदान_का_महात्यौहार_बिहार_है_तैयार
