Site icon desh 24×7

सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा बिंदुओं पर मशक्कत में प्रशासन

सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा बिंदुओं पर मशक्कत में प्रशासन

लालगंज, प्रतापगढ़। लालगंज क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी उन्नींस मई को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को पुलिस एवं प्रशासन स्थल चयन को लेकर मशक्कत में दिखा। सीओ रामसूरत सोनकर तथा लालगंज प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित व लीलापुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह फोर्स के साथ दिन भर सुरक्षा बिंदुओं को लेकर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के स्थल चयन में पसीने से तर बतर दिखे। सीओ के साथ पुलिस टीम ने लालगंज कोतवाली के टेंढुई मोड़ तथा नया का पुरवा व लीलापुर के एक इण्टर कालेज में सभा स्थल का चयन करने में सुरक्षा मानकों का जायजा लेते दिखे। सीओ रामसूरत सोनकर का कहना है कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सुरक्षा कारणों पर मंथन कर रहा है।

Exit mobile version