Site icon desh 24×7

जमशेदपुर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया जनसंपर्क अभियान

गोविंदपुर मंडल के गदरा टुपुडांग और जसकंडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान एवम बांटे पर्ची

जमशेदपुर के गोविंदपुर मंडल ने शुक्रवार को पुन: जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया. अभियान की शुरुआत जसकंडीह बस्ती से शुरू होकर टुपुडांग बस्ती तक चली. इस दौरान जनसंपर्क के साथ साथ डोर – टू- डोर पर्ची वितरण किया गया.

भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में वोट मांगी गयी और पीएम की उपलब्धियों को गिनाया गया. इसके साथ ही भाजपा का बटन दबाकर भारी से भारी मतों से पीएम मोदी को जिताने की अपील की गयी ताकि तीसरी बार भी पीएम मोदी बन सके. अभियान में करनडीह ब्लॉक के उप प्रमुख शिव हांसदा,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, सुनील,अजय गुप्ता, सुरेश पंडित, जगदीश मिश्रा, सुजय पांडे, नरेंद्र सिंह, मंटू कुमार इत्यादि मुख्य रूप से शामिल थे।

Exit mobile version