Site icon desh 24×7

‘ मामूली बात पर जान से मारने का किया प्रयास

‘ मामूली बात पर जान से मारने का किया प्रयास

इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवानगढ़ी निवासी लोकेश कुमार पुत्र गुलवीर सिंह का कहना है कि मंगलवार की शाम सात बजे घर के सामने खड़ा था । इस दौरान गांव का ही मनोज एक अज्ञात युवक के साथ गली में तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते हुए आया । गलत तरीके से गाड़ी चलाने पर टोका तो उसने गाली गलौज करते हुए मारपीट की । जिससे उसके सिर में चोट आई हैं । इस दौरान आरोपित के पिता कोमल सिंह व एक अन्य व्यक्ति ने जान से मारने की नियत से फायर किया । जिससे वह दीवार की आड़ लेकर बच गया । पुलिस ने घटना के संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत की है ।

Exit mobile version