Site icon desh 24×7

*आगरा में नगला गांव परमसुख पर सर्विस रोड पर

*आगरा अपडेट*

 

*आगरा में नगला गांव परमसुख पर सर्विस रोड पर तगादा करके जा रहे कोयला व्यापारी से बाइक सबार नकाबपोश तीन बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।* बदमाश व्यापारी से नकदी, बाइक, मोबाइल व एक अंगूठी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

पीड़ित टूंडला ख्यालीराम का हाथा निवासी कुंजन जैन ने बताया कि वह कोयला का काम करते है। हाईवे पर ढाबों पर कोयला सप्लाई करता है। गुरुवार को दोपहर कुबेरपुर से तगादा कर वापस टूंडला बाइक से लौट रहा थे। तभी नगला परमसुख स्थित सर्विस रोड पर श्री राम ढाबे के पास पीछे से एक बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक बराबर से लगाकर रोक लिया।

 

एक बदमाश ने तमंचा दिखाकर जेब में रखे 5600 रुपए नगद, मोबाइल, एक अंगूठी व बाइक लूट ली। इसके बाद वो फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि कोयला व्यापारी के साथ हुई घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फ़तेहपुर सीकरी से राजा क़ुरैशी की रिपोर्ट

Exit mobile version