Site icon desh 24×7

निमंत्रण आये वृद्ध की करंट से हुई मौत, कोहराम

निमंत्रण आये वृद्ध की करंट से हुई मौत, कोहराम

लालगंज, प्रतापगढ़। निमंत्रण में आये वृद्ध की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे कल्यान मुस्तफाबाद गांव निवासी रामसुख पटेल उर्फ सुखई के यहां बुधवार को धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में भीड़ जुटी थी। इसमें रायबरेली जनपद के मछमरवा परशदेपुर निवासी रामभरोस वर्मा 60 भी आये थे। रामभरोस शाम लगभग साढ़े छः बजे समीप के खेत के पास लघुशंका करने गये थे। यहां खेत में लगे झटका करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए परशदेपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजवाया। इधर मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ राधेबाबू का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Exit mobile version