Site icon desh 24×7

रीवा, किराए के मकान में युवक ने कनपटी में सटा कर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर घटना का कारण अज्ञात !

रीवा में एक युवक ने खुद को गोली मार ली है। घटना बुधवार शाम 7 बजे की बताई गई है। जिसे आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक का नाम प्रवेश उर्फ सागर मिश्रा है। जिसकी उम्र 24 साल है। युवक शहर के आनंदपुर में किराये के मकान में रहता है। युवक ने ये कदम क्यों उठाया। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र में युवक ने खुद को गोली मार ली है। जो मूल रूप से प्रयागराज का रहने वाला है। युवक रीवा में किराये के मकान में रहता है। अभी डॉक्टरों ने युवक की हालत स्थिर बताई है। लेकिन वो कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। युवक ने ये कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। परिजनों के कथन लिए जा रहे हैं। संभवतः निजी कारणों की वजह से उसने ये काम किया है। घायल अपने भाई के साथ मिलकर सोलर प्लांट से जुड़ा हुआ कोई काम करता है।

Exit mobile version