Site icon desh 24×7

अम्बेडकरनगर: मतदान प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे छह कर्मचारी

अंबेडकरनगर ।
अकबरपुर नगर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे मतदान कर्मियों के अंतिम प्रशिक्षण में बुधवार को दो पीठासीन अधिकारी समेत छह कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इस पर सीडीओ ने बगैर किसी ठोस कारण के नदारद रहने वालों पर केस दर्ज कराने का निर्देश दिया।
अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर 25 मई को होने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए इसमें लगे मतदान कर्मियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक दिन पहले मंगलवार को शुरू हुआ प्रशिक्षण बुधवार को भी जारी रहा। दोनों पालियों में कुल 1500 कर्मचारियों को प्रशिक्षण में भागीदारी करनी थी लेकिन छह कर्मचारी अनुपस्थित रहे।
उपायुक्त स्वतः रोजगार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में पीठासीन अधिकारी जितेंद्र कुमार द्विवेदी जबकि दूसरी पाली में पीठासीन अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, मतदान तृतीय अधिकारी पूजा कुमारी, मनोज कुमार मिश्र, यूसुफ बगैर किसी सूचना के नदारद मिले। इस पर सीडीओ ने निर्देशित किया कि जो बगैर किसी ठोस कारण के अनुपस्थित है उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जाए।
उधर प्रशिक्षण का जायजा लेने पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में जो जानकारियां दी गई हैं। उसका प्रभावी ढंग से पालन हो।

Exit mobile version