Site icon desh 24×7

*वन अधिकारियों द्वारा ट्रैक्टर जप्ती के दौरान*

[15/5, 7:05 pm] *समस्याओं से जूझते वन कर्मियों मे आक्रोश,निराकरण नही होने पर 9 जून को जा सकते है हड़ताल पर*

बीटीआर के वन कर्मियों की वर्षों पुरानी लम्बित समस्याओं के निराकरण में हीला हवाली को देखते वन कर्मचारी संघ ने समस्याओं के निराकरण का 20 मई तक अल्टीमेटम दिया है,अन्यथा की दृष्टि में 9 जून से बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व का वन कर्मचारी संघ हड़ताल पर जाएंगे।इस बात की जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी प्रीतम कोल ने दी है,और कहे है कि इस बात की जानकारी उच्च अधिकारियों के अलावा बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रबन्धन को भी दी गई है।उन्होंने यह भी कहा है कि इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रबन्धन की होगी।मप्र वन कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारों प्रीतम कोल ने यह भी बताया कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई बार पार्क प्रबन्धन को शिकायत सौंपी गई है,पर कोई भी समस्या का निराकरण नही किया गया है,जो दुर्भाग्यपूर्ण है।निराकरण नही होने की दशा में संघ 9 जून से हड़ताल पर जाने विवश होगे उन्होंने बताया कि वन कर्मियों की समस्याऐ कई है,जिनमे प्रमुख रूप से 24 घण्टे वन कर्मी जंगल का निरीक्षण करते है,परन्तु साप्ताहिक अवकाश नही दिया जाता,परिवारजनों के साथ पार्क क्षेत्र में निःशुल्क भृमण की सुविधा भी नही दी गई है।जंगल निरीक्षण के दौरान मूलभूत सुविधाएं नही दी जाती,जिस वजह से कई बार घटनाएं भी घटित हो चुकी है।गोपनीय प्रतिवेदन तैयार करने में भी भेदभाव किया जा रहा है,इसके अलावा लाइन क्वार्टर भी उपलब्ध नही है,जिस वजह से कई दिनों तक परिवार से दूर रहना पड़ता है।
: *पनपथा बफर के ग्राम मझोखर से सटे बड़ा बीट में स्थानीय दबंगों ने वन विभाग की भूमि पर कब्जा कर के ट्रैक्टर आदि की मदद से बंधिया का निर्माण करा रहे थे।जिसकी जानकारी पर पार्क अमला मौके पर पहुंचा है,और निर्माण स्थल से ट्रैक्टर जपत किया है।हालांकि जप्ती के दौरान एक ट्रैक्टर खराब हो गया था,जिसे वही मौके पर जिम्मेदार को सुपुर्दगी दी गई है।इस मामले में पनपथा एसडीओ एफएस निमामा ने बताया कि ट्रैक्टर आदि की मदद से वन भूमि पर अवैध तरीके से कार्य किया जा रहा था,जिसकी जानकारी पर वन टीम मौके पर पहुंची थी,और ट्रैक्टर आदि को जपत किया था,इस मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 के तहत कार्यवाही की गई है। : *वन अधिकारियों द्वारा ट्रैक्टर जप्ती के दौरान* वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ से संपादक दशरथ प्रसाद गौतम की खास रिपोर्ट

Exit mobile version