Site icon desh 24×7

*मंडलायुक्त यमुना किनारे हाथी घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया*

*आगरा अपडेट*

 

*मंडलायुक्त यमुना किनारे हाथी घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया*

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, शौचालय, ई बस शेल्टर सहित शहर में प्रमुख रूप से कराये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के पुराने शौचालय के जीर्ण-शीर्ण हो चुकी दीवार के जीर्णोद्धार कराने और नियमित रखरखाव के निर्देश दिये। ताजनगरी फेस 2 में रोशन नगर के निवासियों ने ताजगंज वार्ड में सफ़ाई न होने, पार्क में अवैध कब्जे व सड़कें टूटी-फूटी होने की समस्याएं रखीं।

यमुना किनारे हाथी घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। प्लांटेशन, स्कल्पचर व फ़साड लाइटिंग से घाट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। फूल-माला एवं प्रसाद की सभी दुकानों को नगर निगम द्वारा तैयार किये गए वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया गया है। वेंडिंग जोन के पास में ही अवैध कब्जा हटाने को कहा। यमुना तलहटी की झाड़ियों में लगी आग की घटना को संज्ञान में लिया। नगरायुक्त को सिंचाई विभाग को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। असमाजिक तत्वों को यमुना नदी की तरफ जाने से रोकने के उपयुक्त इंतजाम के लिए सिंचाई विभाग एवं नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

मनकामेश्वर मँदिर और उसके आस-पास चल रहे कॉरिडोर निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के आने जाने की सुविधा एवं भीड़ को नियंत्रित करने हेतु मनकामेश्वर की गलियों को कॉरिडोर रास्ते के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसके बनने के बाद हवा में लटके व झूलते बिजली के तार अंडरग्राउंड हो जाएंगे। पूरे मार्ग पर शेल्टर लगाए जाएंगे। मनकामेश्वर बाजार से लेकर यमुना किनारा की तरफ जाने वाले पूरे मार्ग का जीर्णोद्धार एवं तिकोनिया पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

हरीपर्वत चौराहा पर निर्माणाधीन एवं स्पीड कलर लैब के पास बने सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया। शिकायत पंजिका की जाँच की। शौचालयों में फीडबैक मशीन व क्यूआर कोड लगाने के निर्देश दिये। नगर निगम की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। बाग फरजाना, दिल्ली गेट और शास्त्रीपुरम में स्थानीय निवासियों से बात की। क्षेत्र में झाड़ू लगने, नालियों की सफाई और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ी को लेकर सवाल पूछे। नालियाँ चौक पाई गयीं। मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद संजय राय द्वारा अवगत कराया गया कि कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ियों में सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्रित नहीं किया जा रहा है।

Exit mobile version