Site icon desh 24×7

मतदान कर्मियों को लेकर घर लौट रही बस ओर एक ट्रक की आमने सामने हुई जोरदार भिड़त हादसे में कई कर्मी घायल, सुवासरा के समीप की है घटना

 

मंदसौर। आखिरी चरण के मतदान के बाद चुनाव सामग्रियां और ईवीएम जमा करवा कर घर लौट रहे मतदान कर्मियों की बस अचानक मंगलवार अलसुबह एक ट्रक से टकरा गई. इस टक्कर में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार मतदान कर्मी बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल मतदान कर्मियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है प्राप्त जानकारी अनुसार घटना मंगलवार सुबह सुवासरा सड़क पर, राठौर कॉलोनी के पास की बताई जा रही है. सभी मतदान कर्मी शामगढ़ के निवासी हैं और चुनाव संपन्न कराने के बाद देर रात ईवीएम जमा करवाई थीं. इसके बाद वे प्रशासन द्वारा अधिग्रहित बस से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सुवासरा के पास सामने से एक ट्रक से बस की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का एक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Exit mobile version