Site icon desh 24×7

गर्मी और बारिश के बाद भी कम नहीं हुआ मतदाताओं का उत्साह विधानसभा चुनाव से चार प्रतिशत कम हुआ मतदान

गर्मी एंव बारिश के बावजूद मतदाताओं मे दिखा उत्साह,लेकिन विधानसभा चुनाव के मुकाबले 4 प्रतिशत कम हुआ मतदान,72.22 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान
2287 मतदाता बढे,लेकीन विधानसभा चुनाव की तुलना मे 9093 मतदाता ने नहीं किया मतदान

जिला ब्युरो गोपाल रावडिया मारु की रिपोर्ट

सरदारपुर। तेज गर्मी,उमस एंव बारिश के बीच भी लोकसभा चुनाव को लेकर सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे मतदाताओं मे उत्साह देखा गया। मतदान के लिये मतदान केंद्रों पर मतदान आरंभ होने के आधे घंटे पूर्व ही मतदाता पहुँच गये थे।

दोपहर मे तो अंचलो मे यह स्थिति रही की अधिकांश मतदान केंद्रों पर भीड़ नदारद हो गई और इक्का दुक्का ही मतदाता मतदान करने के लिये आते रहे। पुरे विधानसभा क्षैत्र मे मतदान शांतिपूर्ण रहा दिनभर पुलिस एंव प्रशासन की टीम सतत भ्रमण कर स्थिती पर निगाह रखे हुये थे। देर रात 12 बजे तक मतदान दल जिला मुख्यालय के लिये रवाना हुये।पलायन,गर्मी,तीर्थ यात्रा पर गये मतदाता और वैवाहिक आयोजन के बीच जरूर विधानसभा क्षेत्र मे विधानसभा चुनाव के मुकाबले 4 प्रतिशत के लगभग कम मतदान हुआ है। वही पिछले लोकसभा चुनाव की बात करे तो इसके मुकाबले करीब 7 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।

2019 के लोकसभा चुनाव मे सरदारपुर विधानसभा मे 79.01 प्रतिशत मतदान हुआ था। वही इस बार लोकसभा चुनाव के लिये हुये मतदान मे 72.22 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Exit mobile version