
प्रभारी सचिव गुहा ने जिला कलेक्टर कमर चौधरी को निर्देशित किया कि सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों की ई-फाइल एवं ई-डाक दक्षता से संबंधित ट्रेनिंग दी जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी ई-फाइल से संबंधित प्रशिक्षण दक्षता से हासिल करें, इस मामले में वे अपने अधीनस्थ स्टाफ पर निर्भर ना रहें। इस दौरान उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित चल रहे मामलों की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कलेक्टर कार्यालय से जारी किए गए हथियार लाइसेंस के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी सचिव ने परिवादियों की समस्याओं का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव ने संभागीय आयुक्त सीकर कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में काफी दिनों से पेंडिंग चल रही है फाइलें देखकर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त पुरूषोत्तम शर्मा को संज्ञान लेकर डिस्पोज करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान प्रभारी सचिव ने नगर परिषद सीकर का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव, प्रशिक्षणाधीन आईएएस कृष्णा सांई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रणजीत सिंह, एडीएम शहर हेमराज परिडवाल, सीकर उपखण्ड अधिकारी जय कौशिक सहित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहें।
