Site icon desh 24×7

*जनपद में पहला स्थान पाकर अयान ने किया टाप*  

*जनपद में पहला स्थान पाकर अयान ने किया टाप*

हमीरपुर। सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल का परिणाम घोषित हुआ जिसमें जनपद हमीरपुर के अयान अली पुत्र अकबर अली, सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल ने 97 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अयान अली को सर्वाधिक गणित विषय में 99 अंक मिले। अयान ने बताया कि वह आईआईटी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस अधिकारी के रूप में देश की सेवा करना चाहतें हैं। बताते चले कि अयान ने विगत वर्षों में ओलम्पियाड में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इनके पिता अकबर अली बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं तथा उनको भी उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनके बड़े भाई व बहन ने भी जनपद व प्रदेश में मैरिट में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाकर जनपद का नाम रोशन किया था। इनके जनपद हमीरपुर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय, परिवार एवं मुहल्ले में बधाईयां मिल रही है।

Exit mobile version