Site icon desh 24×7

रायपुर के बड़े डॉक्टर से करोड़ों की ठगी, केस दर्ज

रायपुर के बड़े डॉक्टर से करोड़ों की ठगी, केस दर्ज

महासमुन्द/रायपुर। रायपुर में एक डॉक्टर के साथ 2 करोड़ 92 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई है। डॉक्टर ने फेसबुक पर विज्ञापन देख बड़े मुनाफे की लालच में ऐप के जरिए इन्वेस्ट किया था। शातिर ठगों ने वर्चुअली मोटी रकम दिखाकर कमीशन के नाम पर 25 से 30 बार में रुपए वसूल लिए। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह ने बताया कि, अशोक रतन निवासी डॉक्टर सुनील कुमार देवांगन शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते थे। उन्होंने फेसबुक पर जनवरी में एक विज्ञापन देखा। इसमें ऐप के जरिए रुपए इन्वेस्ट कर मोटा मुनाफा मिलने की बात कही गई थी। इस पर डॉक्टर ने लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें बताया कि इस ऐप पर उन्हें शेयर मार्केट से ज्यादा रकम मिलेगी। बदले में उन्हें 10 फीसदी कमीशन देना होगा। डॉक्टर ने हामी भरी तो ठगों ने उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप से जोड़ दिया। डॉक्टर ने ऐप के जरिए एक करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर दिए। इसके कुछ दिनों बाद उनके वर्चुअल खाते में 5 करोड़ रुपए का डिपॉजिट दिखाने लगा। फिर ठग के कहे अनुसार, उन्होंने 10 प्रतिशत कमीशन उसके बताए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। बताया जा रहा है कि, ठग ने डॉक्टर से किस्तों में पैसे वसूल किए हैं। करीब दर्जनभर अकाउंट में डॉक्टर ने 25 से 30 बार में 2 करोड़ 92 लाख रुपए भेज दिए। जब डॉक्टर को अपने वास्तविक अकाउंट में रुपए नहीं मिले तो उसे ठगी का एहसास हुआ। एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि, डॉक्टर की शिकायत में पंडरी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसमें साइबर पुलिस को मामले की जांच कर रही है

Exit mobile version