Site icon desh 24×7

अम्बेडकरनगर: तापमान में मामूली गिरावट, गर्मी से राहत नहीं

अंबेडकरनगर
तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद भीषण गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। गर्मी से आम लोगों के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल दिखे। बीते दिनों तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
भीषण गर्मी ने हर किसी को बेहाल कर दिया है।
पिछले तीन दिनों से पारा कुछ गिरा है। रविवार को 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। तपिश से हर कोई परेशान दिखाई दिया। आलम यह था कि आसमान से बरस रही आग ने लोगों को बेहाल कर दिया। इससे दिन में घर से बाहर नहीं निकलना मुश्किल रहा। गर्मी का असर सुबह आठ बजे से ही रहा।
भीषण गर्मी के कारण लोग घर से कम ही बाहर नहीं निकले। हालांकि, घरों में भी कूलर और पंखे ज्यादा राहत नहीं दे पा रहे। जिला मुख्यालय पर रोडवेज के निकट खरीददारी कर घर जाते समय महिलाएं जहां मुंह पर दुपट्टा बांधे नजर आईं तो पुरुष गमछा वा टोपी लगाए नजर आए।

बिना कार्य न निकलें बाहर
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेश वर्मा ने कहा कि गर्मी में बहुत जरूरी कार्य न हो तो दोपहर में बाहर न निकलें। सुबह या शाम में सभी कार्यों को पूरा करें। साथ ही घर में अगर बच्चे हैं तो इलेक्ट्रॉल, ओआरएस व तरल पदार्थ का सेवन करते रहें।

Exit mobile version