Site icon desh 24×7

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी

जालंधर 12 मई/परमिंदर सिंह :- जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 48 किलो हैरोइन मामले में गिरफ्तार किये गये 13 सदस्यों से लग्जरी वाहनों और एक ट्रक के साथ 84 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस ने रैकेट के बारे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ड्रग नेटवर्क की विभिन्न भूमिकाओं में शामिल थे। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर शेयर कर दी है।

Exit mobile version