Site icon desh 24×7

चोरी के आरोपियों को भेजा जेल

जयपुर ग्रामीण

दौलतपुरा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दो जनों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि जोडला पावर हाउस निवासी राजाराम पुत्र गेंदालाल सैनी ने 8 मई को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि धौल्या बस स्टैंड के पास उसकी ढलाई फैक्ट्री है जिसमें से चोर  सामान चुराकर ले गए। इस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने विष्णु व रवि वर्मा को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया।

Exit mobile version