Site icon desh 24×7

इंटरमीडिएट की जिला टॉपर के घर पहुंचे CO अनिरुद्ध सिंह, पूजा का किया सम्मान

इंटरमीडिएट की जिला टॉपर के घर पहुंचे CO अनिरुद्ध सिंह, पूजा का किया सम्मान

पूजा यादव के घर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। जिले के शिक्षक परिजन और रिश्तेदारों के साथ-साथ अब पीडीडीयू नगर सीओ अनिरुद्ध बधाई देने के लिए सोमवार को उसके घर पहुंचे

Vandebharatlivetvnews करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश

  1. स्मृति चिन्ह देकर पूजा यादव को किया सम्मानित

बोले – मुकाम पर पहुंचने के लिए जारी रखो पढ़ाई

 

यूपी बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाली है पूजाचन्दौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर निवासी इंटरमीडिएट की जिला टॉपर पूजा यादव को सम्मानित करने सोमवार की दोपहर सीओ अनिरुद्ध सिंह व प्रमुख समाजसेवी दुर्गेश सिंह उसके घर पहुंचे और बेटी को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया व उत्साहवर्धन करके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।आपको बता दें कि इंटर मीडिएट परीक्षा में जिला टॉपर जफरपुर निवासी पूजा यादव के घर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। जिले के शिक्षक परिजन और रिश्तेदारों के साथ-साथ अब पीडीडीयू नगर सीओ अनिरुद्ध बधाई देने के लिए सोमवार को उसके घर पहुंचे।बता दें कि जफरपुर निवासी पूजा यादव पुत्री गुलाबचंद्र यादव नगर के लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षारत है। पूजा यादव ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड वर्ष 2024 में कक्षा-12 की परीक्षा में जनपद चन्दौली में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह काफी गौरव की बात है।

Exit mobile version