Site icon desh 24×7

पागल व्यक्ति ने मचाया मौत का तांडव, दो की मौत एक गंभीर घायल

अलीगढ। आज थाना टप्पल क्षेत्र के नूरपुर गांव में एक पागल व्यक्ति आया और उसने जो सामने आया उसी पर वार किया। इस घटना क्रम में लालाराम उम्र लगभग 55 वर्षीय बुजुर्ग को डंडे से सिर में मारा और उनकी वहीं मृत्यु हो गई। उसके बाद जफर नामक व्यक्ति को मारा उन्होंने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड दिया। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए जिनमे से एक की हालत बहुत गंभीर है। इसके बाद पब्लिक ने घेराबंदी करके उसको पीटना आरंभ किया और उसको ही मौत के घाट उतार दिया।

Exit mobile version