Site icon desh 24×7

ट्रेनों मे भारी भरकम भीड़।

दपूम•रेल्वे नागपुर मे भी इन दिनो ट्रेनो की बोगिया यात्रीयो से खचाखच भरी नजर आ रही है। जनरल बोगियो के अलावा स्लीपर मे भी पैर रखने की जगह नही मिलती। हलांकि रेल्वे ने कई स्पेशल ट्रेने चलाई पर यात्रीयो की भीड़ को देखते हुए नकाफी साबित हो रही।पहले से चल रही गाडियो मी जगह नही मिलती। वर्तमान मे नागपुर से चलने वाली स्पेशल ट्रेने या तो घंटो देरी से चलती फिर यात्रीयो को पैर रखने की जगह नही मिलती। हालात यह है कि यात्री अपनी निर्धारित ट्रेनो मे सवार भी नही हो पाते।भीड़ से भरी बोगियो मे ज्यादातर परेशानी बुजूर्गों महिलाओ व बच्चो को होती है ।हालात यहा तक हो जाती कि मजबूरी मे यात्रीगण ट्रेन के टायलेट मे घंटो सफर करने मजबूर हो जाते है।उमस भरी गरमी के इस मौसम मे समझा जा सकता है कि यात्रीगणो को अपने गंतव्य तक पहुंचने मे कितनी परेशानियो का सामना करना होता होगा।

Exit mobile version