Site icon desh 24×7

टेम्पो मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर:टेम्पो पलटा,3 लोग घायल

 

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

मझिआंव से

:मझिआंव थाना क्षेत्र के अधौरा चार मुहान पर बरडीहा की ओर से तेज रफ्तार आ रही JH 14 G- 0509 नंबर की टेम्पो ने पृथ्वीपुर की ओर से जा रहे मोटरसाइकिलJH 14A -2294 में जोरदार टक्कर मारी और पलट गई.इस दुर्घटना में अपने ससुराल पृथ्वीपुर जा रहा मोटरसाइकिल सवार खरसोता गांव निवासी स्वर्गीय बनारसी राम का पुत्र श्याम देव राम गंभीर रूप से घायल हो गया.

वहीं टेम्पो सवार घुरुआ गांव निवासी शेख माजिद के 37 वर्षीय पुत्र शेख ईल्फाज एवं ग्राम अधौरा निवासी 60 वर्षीय सरजू राम सहित कई अन्य लोग घायल हो गए.दुर्घटना के बाद तलसबरिया पंचायत के मुखिया महताब आलम एवं ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से मझिआंव रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां पर उपस्थित डॉक्टर विनोद कुमार सिंह एवं सहयोगी विकास कुमार, राकेश ठाकुर के द्वारा

प्राथमिक उपचार किया गया. वहीं गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर विनोद कुमार सिंह के द्वारा श्यामदेव राम एवं शेख अल्फाज को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर दुर्घटना की जानकारी थाना प्रभारी आकाश कुमार को दी गई. उनके निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक चंदन प्रधान दलबल के साथ पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल भेजने में मदद की.साथ ही दोनों वाहनों को जप्त करते हुए थाना लाया गया.

Exit mobile version