
स्वीप गतिविधियों के तहत मानपुर में संकुल स्तरीय संगठन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा नैतिक मतदान की शपथ ली गई। इस अवसर पर स्वसहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम में पीले चावल एवं आमंत्रण पत्र सौपकर मतदाताओं को 7 मई को सबसे पहले मतदान, उसके बाद सारे काम का नारा देते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर समूह प्रेरक अनुज विजयवर्गीय तथा सीएलएफ के पदाधिकारी उपस्थित रहें।
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज के लिए
श्योपुर
आशु बिसारिया की रिपोर्ट
