Site icon desh 24×7

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव पहुचे आरंग

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव पहुचे आरंग

कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर दिया चुनावी टिप्स

 

आरंग! रायपुर लोकसभा में 7 जून को चुनाव होना है , और चुनाव के ठीक 2 दिन पूर्व भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव आज अचानक रायपुर लोकसभा अन्तर्गत आरंग विधानसभा के आरंग नेताजी चौक स्थित भाजपा कार्यालय पहुचे।

जहा क्षेत्रीय विधायक गुरु ख़ुशवंत साहेब ने भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी कर फूल माला के साथ उनका स्वागत किया।अचानक पहुचे प्रदेशाध्यक्ष जी को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे। 

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभी कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर सभी का कुशल क्षेम जाना व लोकसभा चुनाव में 7 जून को होने वाले मतदान की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से परिचर्चा करते हुए , बूथ मैनेजमेंट को लेकर चुनावी टिप्स प्रदान किया , बूथ जीता चुनाव जीता का ध्येय लेकर बूथ में कार्य करते हुए रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा में से आरंग विधानसभा में सर्वाधिक मत दिलाने का अपील,आग्रह व निवेदन कार्यकर्ताओं से किया। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने प्रदेशाध्यक्ष सहित सभी अतिथियों का धर्म नगरी आरंग आगमन पर अभिनंदन करते हुए लोकसभा चुनाव की कार्ययोजना व तैयारी से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अब 2 दिन पुरी तरह से बूथ में जुट जाने का निवेदन कार्यकर्ताओं से किया। इस दौरान साथ मे प्रमुख रूप से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के भाई यशवंत अग्रवाल व भाजपा स्वक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी शंभु गुप्ता सहित भाजपा आरंग विधानसभा के प्रदेश, जिला ,मंडल तथा मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Exit mobile version