Site icon desh 24×7

प्रभारी प्राचार्य श्रीमती उमा जायसवाल ने बचाई अनजान बच्ची की जान

मंडला जिले के विकास खण्ड मोहगांव अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल गिठार प्रभारी प्राचार्य श्रीमती उमा जायसवाल की सूझबूझ और तत्परता ने बचाई एक अनजान लड़की की जान आज 4 माई 2024 को मंडला से डिंडोरी रोड पर सफर करते वक्त पौंड़ी के पास बस में अचानक एक लड़की रीता अंजली परते को एस्थेमेटक अटैक आया और वह अपने साथ अपने प्राथमिक उपचार पंप लेकर नही चल रही थी ऐसी स्थिति में शासकीय हाई स्कूल गिठार प्रभारी प्राचार्य श्रीमती उमा जायसवाल के द्वारा मुंह से मुंह लगाकर क्रत्रिम सांस दी गई और बस में उपस्थित सभी लड़कियों को एक एक करके बारी बारी से उसे मुंह के माध्यम से सांस देने को कहा गया और उन्होंने तत्काल उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य दीपक कच्छवाहा को फोन लगाया जो मोटरसाइकिल से अस्थमेटिक पंप और रोटा कैप्सूल तत्काल रास्ते में बस में देवरी दादर के पास पहुंच कर तत्काल पंप के माध्यम से सांस दिलवाई गई इस बीच में बस के सभी यात्रियों ने भरपूर सहयोग किया बस ड्राइवर ने तेजी से बस चलाई और एंबुलेंस को फोन करके बुलाया गया आमानाला बाईपास पर एम्बुलेंस तत्काल उपलब्ध हुई और बच्ची को ऑक्सीजन लगाकर जिला चिकित्सालय मैं भर्ती कराया गया जहां बात जीत करके सभी का धन्यवाद किया बस ऑपरेटर बस मालिक बस ड्राइवर प्राचार्य जायसवाल डॉक्टर को भी धन्यवाद

Exit mobile version