Site icon desh 24×7

ग्वालियर के डबरा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एससी-एसटी एक्ट में FIR दर्ज

पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री इमरती देवी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर डबरा थाने में एफ़आईआर दर्ज की गई है। पटवारी पर SC/ST एक्ट में एफआइआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने दर्ज कराई है। बीते रोज़ पूर्व मंत्री इमरती देवी पर जीतू पटवारी ने अमर्यादित टिप्पणी की थी। उनके इस बयान को लेकर पूरे प्रदेश में काफ़ी निंदा हो रही है। प्रदेश भर के भाजपा नेताओं ने इसे लेकर आपत्ति जताई है।

एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर डबरा सिटी थाने में शिकायती आवेदन पूर्व मंत्री की ओर से दिया गया है, जिसके आधार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एफ़आइआर दर्ज की गई है।

Exit mobile version