बस्ती के बाहुबली छवि वाले पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह अपने भाई बृज किशोर सिंह डिंपल और समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले राजकिशोर और उनके भाई बस्ती से मौजूदा सांसद व लोकसभा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इसके बाद भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भगवा पट्टा पहनकर पार्टी की सदस्यता ली।
छात्रसंघ का चुनाव लड़कर राजनीति की शुरुआत करने वाले बृजकिशोर भी वर्ष 2014 में सपा के टिकट पर बस्ती चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन चुनाव हार गए थे। इसके बाद सपा सरकार ने उन्हें ऊर्जा मंत्रालय में सलाहकार बना दिया गया था। बाद में दोनों भाई सपा छोड़कर वर्ष 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद वर्ष 2020 में फिर से बसपा में शामिल हो गए थे।
