Site icon desh 24×7

जिलाधिकारी से की राशन डीलर की शिकायत

मथुरा।बलदेव निवासी सुनीता देवी पत्नी मधुवन लाल ने जिलाधिकारी मथुरा एवं जिला पूर्ति अधिकारी मथुरा को पत्र भेजकर बलदेव के राशन डीलर विधिश कुमार पांडे की शिकायत की है,जिसमें उन्होंने लिखा है की राशन डीलर हर माह जबरदस्ती साबुन,चाय की पत्ती , सर्फ ,तेल आदि सौ रूपये एमआरपी का सामान हमको दे रहा है, बार-बार मना करने पर भी वह हमको धमकी देता है कि मैं तुम्हारा राशन निरस्त कर दूंगा, फिर तुमको राशन कभी जिंदगी भर नहीं मिलेगा, उन्होंने लिखा है राशन डीलर जबरदस्ती हमको सामान दे रहा है, सुनीता देवी पत्नी मधुबन लाल ने अधिकारियों से जांच कराने की मांग की है, वहीं आपूर्ति अधिकारी महावन गौरव माहेश्वरी ने बताया राशन डीलर अगर उपभोक्ताओं से जबरदस्ती सामान देने की मांग करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, सरकार की ओर से ऐसा कोई भी प्रावधान सामान देखने का नहीं है, यह राशन डीलर सब अपनी ओर से सामान बेच रहे हैं, प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Exit mobile version