Site icon desh 24×7

खराब पड़े चापाकलों को बनवाने के लिए न पाईप है न राशि

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

 

रंका प्रखंड के चुटिया पंचायत के अंतर्गत गोदरमाना हाटदोहर, भौंरी, पंडरा में कई चापाकल खराब पड़े हुए हैं, जिससे इस पंचायत की जनता को पीने का पानी लाने के लिए किसी को 500 मीटर दूर, तो किसी को एक किलोमीटर की दूरी तक जाना पड़ रहा है।

चुटिया पंचायत के गोदरमाना में ही कई चापाकल खराब हो चुके हैं। इन चापाकलों को अभी तक ना तो पीएचडी विभाग बनवा रही है, ना पंचायत निधि से बन रहा है। गांव के लोग मजबूरन चंदा इकट्ठा कर चपकालों को बनवाने में लग गए हैं।

 

इस संबंध में पंचायत के मुखिया गीता देवी एवं प्रतिनिधि शंभू गुप्ता से पूछे जाने पर बताया कि हमारे पंचायत में चापाकल बनवाने के लिए न तो पाइप उपलब्ध है, ना राशि, इसके कारण जो बहुत जरूरी चापाकल है, वह स्वयं अपने निजी खर्चों पर लोग बनवा रहे हैं

पंचायत के सभी बंद पड़े चपकालों को बनवाना हमारे बस की चीज नहीं है। हमने बंद पड़े चपकालों को पीएचडी विभाग को को सौंप दिया है। पीएचडी विभाग के द्वारा भी दो-चार चापाकलों को बनाकर शेष को छोड़ दिया गया है, जिससे ग्रामीण पानी पीने के लिए काफी परेशान हैं। लोगों को रात-रात भर जाग कर लाना पड़ रहा है।

 

इस संबंध रंका जेई महावीर प्रसाद से संपर्क करना चाह पर उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया।

Exit mobile version